UGC NET Exam 2022 विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी UGC NET की परीक्षा 8 जुलाई से शुरू होने वाली है। ऐसे में अब उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। NTA जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर UGC NET Admit Card जारी करेगा।

यूजीसी नेट परीक्षा दिसंबर 2021 और जून 2022 मर्ज करके एक साथ आयोजित की जा रही है। परीक्षा 8 जुलाई से शुरू होगी और 14 अगस्त 2022 तक चलेगी। Exam के लिए यूजीसी ने सिलेबस भी जारी कर दिया है, एग्जाम का पूरा टाइम-टेबल NTA की वेबसाइट पर देख सकते है।
NTA द्वारा 8 जुलाई से 14 अगस्त 2022 तक भारत के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 82 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) पद के लिए आयोजित की जाएगी। Admit Card जारी होने के बाद उम्मीदवार आसानी से डाउनलोड कर सकते है।

UGC NET Admit Card 2022 कैसे प्राप्त करे ?
- ugcnet.nta.nic.in में जाना होगा।
- होमपेज पर UGC NET ADMIT CARD पर क्लिक करना होगा।
- अपनी जानकारी दर्ज कर लॉगिन करना है।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जायेगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करके Direct प्रिंट आउट निकाल ले।
इन बातो का रखना होगा ध्यान
- Admit Card के साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो एग्जाम में ले जाना जरुरी है।
- Admit Card में लिखी सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ें।
- किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए NTA Help डेस्क को 011 40759000 कॉल कर सकते है।