कूड़ा करकट बिनने वालो को देख कर लगता है की ये कैसे रहते होंगे क्या कहते होंगे। पर अगर ये कहा जाये की एक महिला यही काम करके महीने का 3 लाख तक कमाई कर लेती है तो आप कहेगे ‘क्या’? जी हा, अमेरिका के टेक्सास में रहने वाली 4 बच्चों की एक मां केवल कूड़ा बिनकर ही अपना परिवार चलाती है और हर हफ्ते लगभग 1 हजार डॉलर कमाती है।

2016 में पहली बार कूड़ा बिनने का काम शुरू किया था। महिला फुल टाइम जॉब करती थी लेकिन बचे हुए समय में वह कूड़ा बिनने निकल जाती थी। लेकिन देखते ही देखते जॉब से ज्यादा महिला को कूड़ा बिनने में अधिक फायदा होने लगा और उन्होंने अपनी फुल टाइम जॉब छोड़ दी। अब वह केवल कूड़ा का काम कर रही है और बहुत ही अच्छे से अपने परिवार का पालन पोषण कर रही है।

महिला का नाम टिफनी है। महिला जब पहली बार कूड़ा बिनने गई तो उन्हें 12 हजार डॉलर यानी कि 88 हजार 146 रुपए के स्किन केयर मेकअप प्रोडक्ट मिले थे जिन्हें बेचकर उन्हें मोटी रकम हासिल हुई थी। इसके बाद ही उन्होंने कचरा बिनने पर ज्यादा फोकस किया और अपनी फुल टाइम जॉब को छोड़ दिया।
टिफनी के पति डेनियल रोज भी अपनी पत्नी के साथ कूड़ा बीनने का काम करते हैं। डेनियल का कहना है कि, जब उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी केवल कूड़ा बीनकर इतने पैसे कमा रही है तो वह हैरान हो गए और उन्होंने भी कूड़ा बिना सही समझा।

टिफनी अपने बारे में बताती है कि, वह तक़रीबन 5 सालों से कूड़ा बीनने का काम कर रही है और वह अपने चार बच्चों का अच्छे से पालन पोषण कर रही है। कभी कभी तो उनके बच्चे भी उसके साथ कूड़ा बीनने चले जाते हैं।
और बताया कि, “कूड़ा बीनने के दौरान मैं कीमती चीजों को ढूंढने की कोशिश करती हूँ ताकि उन्हें बेचकर अच्छी रकम हासिल की जा सके।”
उन्हें हाल ही में एक कॉफी मशीन भी कचरे में मिली थी, जिसे बदले में उनकी अच्छी कमाई हो गई थी। टिफनी का TikTok अकाउंट भी है, जिसमे 20 लाख फॉलोअर्स हैं। और उनकी ज़िंदगी अच्छे से चल रही है।