
दुनिया भर के बाजारों में भारी बिकवाली का असर भारत के शेयर बाजारों में भी हुआ है जिसकी वजह से आज 19 मई को सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 2.6 फ़ीसदी अंकों की गिरावट (Stock Market Crash) दर्ज की गई है
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज BSE के 30 शेयरों वाला इंडेक्स जिसे SENSEX कहते हैं, 1,416.30 अंको की गिरावट के साथ 52,792.23 पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 1,539.02 अंक या 2.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,669.51 पर बंद हुआ। वहीं अगर NIFTY इंडेक्स की बात करें 430 पॉइंट की भारी गिरावट के साथ 15,809 पर बंद हुआ।
केवल शंघाई को छोड़कर, सियोल, हांगकांग और टोक्यो एवं अन्य एशियाई बाजार भारी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। भारत के शेयर बाजारों में भारी गिरावट विप्रो इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजी, जैसे आईटी स्टॉक्स के गिरने की वजह से हुई वही मेटल के शेयर जैसे टाटा स्टील इत्यादि भी इस गिरावट के भागीदार बने।
ज्यादातर विशेषज्ञों का कहना है कि इस भारी गिरावट की वजह इन्फ्लेशन, वैश्विक मंदी, विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारी बिकवाली एवं फेडरल रिजर्व की बढ़ती ब्याज दरें हैं