थलापति विजय साउथ के सुपरस्टार, जिनकी एक्टिंग के सभी लोग फैन है। उनकी प्रमुख फिल्मो में बीस्ट, मास्टर, पुलिस वाला गुंडा आदि फेमस फिल्मे है। विजय के करोडो लोग फैन है और जिस तरह वो प्रोफेशनल लाइफ में सफल है उसी तरह अपनी रियल लाइफ में भी वो पूरी तरह से सुपरहिट रहे। जिससे प्यार किया उसी से शादी भी की, इनकी रियल स्टोरी किसी मूवी की स्टोरी से कम नहीं है।

विजय की निजी ज़िंदगी के बारे में बात करे तो जब वो ज्यादा फेमस नहीं हुए थे, उस समय उनसे एक महिला फैन मिलने आयी थी। विजय उनको देखते ही रहे और पहली ही नजर में उनका दिल उनकी महिला फैन का हो गया। महिला फैन थी संगीता सोरनालिंगम, जिन्होंने विजय को अपना दिल देने में मजबूर कर दिया था। आखिर कर दोनों ने शादी कर ली, उस समय विजय बड़े स्टार नहीं थे पर आज वो अच्छे मुकाम में पहुंच चुके है।
घर आने का Invitation दिया

Thalapathy Vijay Love Story में विजय पहली बार संगीता से पहली मुलाकात उनकी फिल्म ‘पूवे उनक्कगा’ (1996) के समय करते है, संगीता जी विजय को इस फिल्म के लिए बधाई देने पहुंची थीं। विजय की ये मूवी भारत सहित विदेश में भी सुपर हिट थी। विजय संगीता से पहली मुलाकात में ही इतना ज्यादा इंप्रेस हुए क्योंकि संगीता उनसे मिलने लंदन से इंडिया आई थीं। इंप्रेस होकर उन्होंने उनको मिलने के लिए घर पर आने का न्यौता दे डाला। दोनों ने दोस्ती कर ली और ये दोस्ती आगे चलकर प्यार में बदल गयी। एक-दूसरे को दोनों ने तीन सालों तक डेट किया। 25 मई, 1999 में क्रिश्चियन रीति रिवाज से दोनों ने शादी कर ली।