SBI Franchise कोरोना महामारी ने देश में करोड़ों लोगो को बेरोजगार कर दिया हैं। आज भी कई लोग ऐसे हैं, जिनके पास रोजगार नहीं है और वो रोजगार के लिए भटक रहे है। इन सब को देखते हुए आप SBI ATM Franchise लेकर हर महीने बेहतरीन कमाई कर सकते हैं।

एटीएम फ्रेंचाइजी लेने के बाद आप हर महीने 80 हजार रुपये तक की कमाई कर सकते है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम फ्रेंचाइजी लेने से पहले आपको कुछ बातों के बारे में जानना बहुत जरुरी है।
किसी भी बैंक का ATM कॉन्ट्रैक्टर्स के द्वारा लगाया जाता है। और एटीएम फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको कुछ शर्तों के बारे में भी जानना आवश्यक हो जाता है। उसके बाद ही आप ATM Franchise लगवा सकते हैं।

- ATM Franchise लेने के लिए कुछ आवश्यक शर्ते है जिसमे-
- आपके पास 50 से 80 स्क्वायर फीट की जगह उपलब्ध होनी चाहिए।
- दूसरे ATM से उसकी दूरी 100 मीटर होनी चाहिए।
- एटीएम ग्राउंड फ्लोर पर होना जरुरी है।
- वहां 24 घंटे बिजली की सप्लाई होनी चाहिए।
- प्रतिदिन 300 ट्रांजैक्शन करने की क्षमता होनी चाहिए।
- ATM पर वी-सैट लगाने के लिए सोसायटी के नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट की भी जरुरत पड़ेगी।

अगर आप SBI ATM Franchise को लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एटीएम फ्रेंचाइजी को देने वाली कंपनियों की वेबसाइट पर विजिट करना होगा है।
देश में टाटा इंडिकैश, मुतुथ एटीएम जैसी कई कंपनियां हैं, जो एटीएम लगाने का कॉन्ट्रैक्ट लेती हैं। आप इन कंपनियों की वेबसाइट पर विजिट करके एटीएम फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कर सकते हैं।