रेलवे भर्ती बोर्ड ने SECR के अतिरिक्त पैनल के लिए RRB ALP Result 2022 घोषित किया है। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे RRB Allahabad की आधिकारिक साइट rrbald.gov.in के माध्यम से परिणाम की जांच आसानी से कर सकते हैं।
नोटिस के अनुसार, सभी चयनित उम्मीदवारों को पद के लिए अपनी वर्तमान मेडिकल फिटनेस (उपयुक्तता) का पता लगाने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को फिर से मेडिकल री-एग्जामिनेशन के लिए एक अंडरटेकिंग देनी होगी।
यदि वे इस भर्ती के लिए फिट नहीं पाए जाते हैं, तो उनकी उम्मीदवारी पर विचार नहीं किया जाएगा। चिकित्सा परीक्षा वर्तमान प्रक्रिया के अनुसार प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे/बिलासपुर द्वारा आयोजित की जाएगी।
RRB ALP Result 2022: ऐसे चेक करें
अपने रिजल्ट की जांच करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।
RRB इलाहाबाद की आधिकारिक साइट rrbald.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध RRB ALP Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर एक नई PDF फाइल खुलेगी।
पेंज की जाँच करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें।
अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार RRB इलाहाबाद की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।