PM Awas Yojana Latest List Update: सरकार के किसी भी योजना को घोषित करने के पीछे का उद्देश्य होता है कि उससे ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सकें कुछ सालों पहले सरकार द्वारा घोषित की गई प्रधानमंत्री आवास योजना का मुख्य उद्देश्य है कि सभी बेघर लोगों को घर उपलब्ध कराया जा सके जिसके चलते सरकार निरन्तर प्रयास कर रही है कि सभी लोगों तक इस योजना का लाभ पहुंचाया जाए जिसके चलते सभी बेघर लोगों को आवास मिल सके।
इस योजना के तहत अब तक लाखों लोगों को लाभ पहुंचाया जा चुका है। यदि आप भी उनमें से हैं जिन्होंने PM Awas Yojana के लिए आवेदन किया है तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

यहां पर बताए गए तरीके के माध्यम से आप घर बैठे-बैठे अपने आवेदन का स्टेटस बड़ी आसानी से चेक कर सकते हैं कि आपके आवेदन का स्टेटस क्या है और यह अभी कहां तक पहुंचा और वही यह सब काम करने के लिए आपको किसी भी ऑफिस या दफ्तर के चक्कर लगाने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है। इस संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए आप यह PM Awas Yojana Latest List Update अंत तक आर्टिकल पढ़ सकते हैं।
pradhan mantri awas yojana list

गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने का काम Pradhan Mantri Awas Yojana के तहत किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से प्रत्येक गरीब को लाभान्वित किया जा रहा है जिसके चलते हर एक गरीब परिवार को पक्का मकान दिया जा रहा है।
अभी तक PM Housing Scheme प्रधानमंत्री आवास योजना में सबसे ज्यादा घर उपलब्ध कराने के मामले में यूपी सबसे अव्वल है अभी तक कुल 25.8 लाख PMAY घरों का निर्माण कराया जा चुका है। और वही अभी 34000 घरों का निर्माण प्रगति में है। ग्रामीण विकास विभाग ने मार्च 2023 तक गांव में 13 लाख बेघर परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
PM Awas Yojana – Urban List Check

- सबसे पहले PM Awas Yojana की pmaymis.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा
- फिर इसके बाद होम पेज पर सर्च बेनिफिशियरी के तहत सर्च बाय नेम ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फिर आपके स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई दे रहा होगा।
- इस पेज पर आपको अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है।
- फिर आपको शो बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आप यहां पर लाभार्थियों PM Housing Scheme की सूची देख सकते हैं
- यदि आपका नाम स्वीकृत कर लिया गया होगा तो आपको यहां पर अपना नाम दिखाई दे रहा होगा।
इस आर्टिकल के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधित जानकारी आपके साथ साझा की गई है यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो आप इस साइट के अन्य लेख को भी पढ़ सकते हैं।