ब्रेंट क्रूड की कीमते फ़िलहाल 95 डॉलर प्रति बैरल के स्तर नीचे है। पिछले सत्र क्रूड की कीमतों में 3 प्रतिशत के ज्यादा की गिरावट आयी थी.
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी होने के आसार नजर आ रहे है। पिछले कुछ समय से पेट्रोल और डीजल की कीमते अपनी ऊँचाइओ को छू रही थी। लेकिन अब कुछ कीमत काम होने की संभावना है। 2 अगस्त के बाद से ब्रेंट 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से निचे ही है क्रूड में नरमी से तेल कंपनियों को घाटे में कमी आने का अनुमान है। जून तिमाही में ही तेल कंपनियों को पेट्रोल और डीजल के भाव को स्थिर रखने की वजह से भरी नुकसान उठाना पड़ा था। हालांकि की अब संभावना है की तेल कंपनियों को नुकसान की उम्मीद काम है तो ऐसी स्थिति तेल कंपनिया तेल की कीमतों में कमी करे.
कहाँ पहुंचा कच्चा तेल
ब्रेंट क्रूड की कीमत फिलहाल 95 डॉलर के निचे ही है। पिछले सत्र में क्रूड की कीमतों में 3 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट रही थी। भारत में बास्केट क्रूड आने वाले अधिकांश हिस्सा ब्रेंट क्रूड का है। फ़रवरी में कच्चे तेल का बंद भाव 128 रूपए बैरल था और वही जून में कीमते 123 रूपए प्रति बैरल पहुंच गई थी हालांकि जून के बाद कीमतों में उतार -चढ़ाव जारी है लेकिन दिशा निचे की ओर के है। फरवरी के अंत के बाद अगस्त में ब्रेंट 95 डॉलर निचे आया है लेकिन फ़िलहाल अगस्त में अधिकांश समय कीमते 100 डॉलर प्रति बैरल के निचे है सम्भवना जताई जा रही है की कीमतों में और कमी देखने को मिल सकती है और अगर ऐसा होता है तो इसका फायदा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मिल सकता है
क्यों आयी कीमतों में गिरावट
तेल की कीमतों में आये गिरावट चीन की अर्थव्यवस्था के कमजोर आंकड़े की वजह से है। आकड़ो के अनुसार अर्थव्यवस्था में जुलाई में गिरावट देखने को मिली है चीन की इंडस्ट्री पर प्रॉपर्टी क्राइसेस और सरकार की जीरो कोविड नीति का असर है चीन दुनिया का सबसे बड़ा क्रूड आयातक है. मंदी की आशंका में मांग पर असर पड़ सकता है जिस से कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है
जाने प्रमुख शहरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव
शहर का नाम | पेट्रोल रूपए/लीटर | डीजल रूपए /लीटर |
दिल्ली | 96.6 | 89.62 |
मुंबई | 106.31 | 94.27 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
जयपुर | 108.48 | 93.72 |
भोपाल | 108.65 | 93.90 |
पटना | 107.24 | 94.02 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |