MPPEB उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर ले कर आया है। समूह-1, उप समूह – 1 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2022 और समूह – 2 उप समूह – 1 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2022 अगस्त में आयोजित की जाएगी।
जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पहले से आवेदन किया हुआ है, वह आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in के माध्यम से परीक्षा का नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 208 रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है।

MPPEB द्वारा समूह-1, उप समूह -1 के अंतर्गत वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी, प्रबंधक गुणवत्ता नियंत्रक पदों की भर्ती हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा 2022 एवं समूह – 2 उप समूह – 1 के अंतर्गत ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी एवं सहायक गुणवत्ता नियंत्रक पदों की भर्ती के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन दिनांक 18 एवं 19 मई 2022 को प्रस्तावित किया गया था, जो अब 06 एवं 07 अगस्त 2022 को निर्धारित कर दी गई है। परीक्षा अपने सभी पूर्व शर्तो के अनुसार यथावत रहेगी।
इसके साथ ही MPPEB द्वारा ग्रुप 2, सब ग्रुप 4 की संयुक्त भर्ती परीक्षा के लिए भी परीक्षा प्रक्रिया नवबंर में आयोजित की जाएगी।

इसके तहत औषधि संरक्षक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, संरक्षक, सहायक प्रोग्रामर, कंप्यूटर प्रोग्रामर, श्रम निरीक्षक, श्रम उप निरीक्षक, सहायक कनिष्ठ, सहायक, प्रचार सहायक, अनुसंधान सहायक, सहायक जनसंपर्क, सहायक ग्रेड 3 जिला प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, उद्योग अनुदेशक, पर्यवेक्षक, अनुवादक, संभाग समन्वयक, जिला समन्वयक, ब्लॉक समन्वयक, ग्रंथपाल, सहायक ग्रंथपाल, उप ग्रंथपाल और अन्य समकक्ष और समकक्ष पद के लिए भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा।
इसके अंतर्गत 350 पदों पर भर्ती की जाएगी।
ये सभी परीक्षाए संभवतः आयोजित की जा सकती है सितम्बर से नवम्बर तक
Madhya Pradesh Professional Exam Board द्वारा सितंबर से नवंबर तक करीब 15000 बंपर भर्तियां की जानी है। इसके लिए एमपीपीईबी द्वारा हर महीने 3 भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, इन तीन महीने में कुल 9 भर्ती परीक्षाएं करवायी जाएगी और अलग अलग पदों पर सरकारी भर्ती दी जाएगी।
इसके तहत सितंबर माह में चतुर्थ श्रेणी, सहायक ग्रेड थर्ड, स्टेनोटायपिस्ट, स्टेनोग्राफर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कौशल विकास संचालनालय के अंतर्गत प्रशिक्षण अधिकारी, सहायक लोक विश्लेषक और रसायनज्ञ समेत कई पदों की भर्ती परीक्षाएं होंगी।

अक्टूबर में पैरामेडिकल एवं नर्सिंग समूह की संयुक्त भर्ती परीक्षा, हॉउस कीपर, साइकेट्रिक सोशल वर्कर, कार्यक्रम प्रबंधक, बाल संरक्षण जिला प्रबंधक कौशल उन्नयन एवं रोजगार भर्ती परीक्षाऔर कनिष्ठ लेखा अधिकारी समेत अन्य पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा नवंबर माह के पहले सप्ताह में वन रक्षक भर्ती परीक्षा, समूह-2, उप समूह-4 संयुक्त भर्ती और जेल उप निरीक्षकभर्ती के लिए परीक्षाएं कराई जाएगी।
MPPEB की सितम्बर माह में होने वाली परीक्षा
- Group-4, सहायक ग्रेड-3, स्टेनोटायपिस्ट, स्टेनोग्राफर, Data एंट्री ऑपरेटर व अन्य पदों हेतु भर्ती परीक्षा।
- कौशल विकास संचालनालय के अंतर्गत प्रशिक्षण अधिकारी के पदों हेतु भर्ती परीक्षा।
- Group-2, उप समूह-3 सहायक लोक विश्लेषक/रसायनज्ञ -2 व अन्य पदों हेतु भर्ती परीक्षा।
MPPEB की अक्टूबर माह में होने वाली परीक्षा
- Group-5 पैरामेडिकल एवं नर्सिंग समूह हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा।
- Group-1 उप समूह-3 हॉउस कीपर,साइकेट्रिक सोशल वर्कर, कार्यक्रम प्रबंधक बाल संरक्षण जिला प्रबंधक कौशल उन्नयन एवं रोजगार एवं अन्य पदों हेतु भर्ती परीक्षा।
- Group-2 उप समूह-2 कनिष्ठ लेखा अधिकारी व अन्य पदों हेतु भर्ती परीक्षा।
MPPEB की नवंबर माह में होने वाली परीक्षा
- वन रक्षक भर्ती परीक्षा।
- Gruop-2 उप समूह-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा।
- जेल उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा।