MP Job 2022: यदि आप मध्य प्रदेश (mp vacancy 2022) के उन युवाओं में आते हैं जिन्हें सरकारी नौकरी की तलाश है तो आपके लिए यह मौका सुनहरा साबित हो सकता है।
यदि आप मध्य प्रदेश के निवासी युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो नगरीय निकायों की तरफ से आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है क्योंकि 30 नवंबर तक प्रदेश के नगरीय निकायों में भर्ती की जा रही है।

MP Job Vacancy 2022 की इस भर्ती में भर्ती होने के लिए नगरीय प्रशासन विभाग की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं वही मंत्री भूपेंद्र सिंह के द्वारा निर्देश जारी किया गया है और वह कहते हैं कि नगर पालिका संविदा सेवा नियम 2021 के अनुसार 30 नवंबर तक संविदा नियुक्ति की जाए ताकि नगरी निकायों में सभी काम सुचारू रूप से संचालित हो सके।
इन पदों पर होगी नियुक्तियां

यदि आप MP Vacancy 2022 सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको नगरी निकायों भर्ती में इन सभी पदों पर उम्मीदवार चुने जाएंगे। फायर बिग्रेड मैनेजर,ऑफिस असिस्टेंट, स्वच्छता सहायक पद, जूनियर इंजीनियर, अकाउंट एक्सपर्ट, कम्प्यूटर ऑपरेटर, इन सभी पदों पर नियुक्ति के लिए जल्द ही आदेश जारी किए जायेगे। वही इन सभी पदों पर जो भी भर्तियां की जाएंगे वह सभी भर्तियां संविदा के तहत की जाएंगी।
जानिए पूरी प्रक्रिया

6 माह से खाली पड़े नगरीय निकायों में सुचारू पद भरने के आदेश दिए गए हैं। नगरी प्रशासन विभाग के द्वारा यह जानकारी दी गई है कि 28 सितंबर तक इन सभी जरूरी पदों का आकलन करने का निर्देश दिया गया है।
वही 18 अक्टूबर तक संविदा पदों पर नियुक्ति के लिए यह निर्देश जारी किया गया है कि इस तिथि तक विज्ञापन जारी कर दिया जाना चाहिए और उसके बाद 30 नवंबर तक इन सभी पदों में नियुक्ति की प्रक्रिया को अंत करने के भी निर्देश दिए गए हैं जिनसे की जल्द से जल्द प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में खाली पड़े पदों को भरा जा सके।

संविदा नियुक्ति के चयन के लिए चयन प्रक्रिया पालन करने के लिए नगरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के द्वारा आदेश दिए गए हैं। ऐसा इसलिए कहा गया है क्योंकि पिछले 6 महीने से नागरी निकायों में जो भी नियमित पद खाली पड़े हुए हैं उन सभी पदों में राज्य शासन और सार्वजनिक उपक्रम से सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारियों की नियुक्ति हो सकती है।

वही यह आदेश भी दिए गए हैं कि इस चयन प्रक्रिया में सीधी भर्ती की प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए। ऐसा करने से जो भी युवा सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं वह सभी अपने स्थानीय निकाय में होने वाले इन सभी पदों की भर्ती के लिए आवेदन बड़ी आसानी से कर सकेंगे।

यहां पर आपको यह बात बता दें कि पिछले 6 महीनों से कई पद खाली पड़े हुए हैं जिस वजह से नगरी निकाय में काम सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा था जिसके चलते इन सभी पदों पर भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए गए हैं।
इस आर्टिकल के माध्यम से मध्य प्रदेश के सभी युवाओं को सरकारी नौकरी (MP Govt Job) के विषय में बताया गया है यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो आप इस वेबसाइट पर जाकर अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं।