हम बचपन से सुनते आ रहे है की दूध पीने से शरीर स्वस्थ रहता है और हमारे शरीर की वृद्धि में लाभकारी होता है। विटामिन A, विटामिन K, कैल्शियम और B12, Thiamine और Nicotinic Acid आदि दूध में पाया जाता है, जो शरीर की कमजोरी को दूर करता है साथ ही दातो और हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। दूध शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा जरुरी होता है। पर दूध के अधिक सेवन से बीमारिया भी हो सकती है।

ज्यादा दूध का सेवन करने से लिवर में सूजन, तनाव, कब्ज, अनिद्रा जैसी बीमारिया हो जाती है। और जिन्हे पहले से ही पेचिश, पीलिया, दस्त रहता है उनको दूध के सेवन से बचना चाहिए।
क्यों नुकसानदायक है दूध ?
जिन लोगो को फैटी लिवर की परेशानी है तो उन्हें कैसे भी कर के दूध को अनदेखा करना चाहिए। उन्हें कम प्रोटीन वाली चीजे खाना चाहिए, चूकि दूध में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा रहती है Fatty Liver से परेशान कोई भी व्यक्ति दूध पी लेता है तो एसिडिटी, आलस, थकान, अपच, वजन बढ़ने या घटने जैसी समस्या हो जाती है।

जो हमेशा गैस की समस्या से ग्रसित रहते है, पाचन क्रिया में दिक्कत रहती है, उन्हें दूध से परहेज करना चाहिए। दूध में पाया जाने वाला लैक्टोज पाचन क्रिया को ख़राब कर सकता है और इस बीमारी से पीड़ित लोग दूध पीते है तो उनको दस्त, ब्लोटिंग हो जाएगी।

एलर्जी से पीड़ित लोग दूध से दूर ही रहे क्योकि दूध में पाया जाने वाला लैक्टोज एलर्जी के लिए सबसे बड़ा कारण बन सकता है। दूध पीने के बाद सांस लेने में समस्या, स्किन पर खुजली, शरीर में सूजन, लाल रंग के चकत्ते पड़ने लग जाते है।

जो लोग मोटापे से पीड़ित है, उनको तो दूध छोड़ ही देना चाहिए। दूध में होता है बहुत सारा फैट जो शरीर में वसा की मात्रा को बढ़ा देता है। इसके बाद भी दूध का सेवन करते है तो उनकी समस्या बढ़ जाएगी।

जिनको Skin Problem होती है और शरीर में दाने आ जाते है जिनमे खुजली भी होती है। दूध का सेवन उनके लिए हानिकारक है इससे उनके स्किन पर दाने, मुहासे निकल सकते है।

दूध हमारे शरीर के विकास के लिए बहुत जरुरी होता है। ये हमारे शरीर के अंगो में वृद्धि, हड्डियों को ज्यादा मजबूत और शरीर को ऊर्जावान बनाने में सहयता करता है। अधिक सेवन करने से नुकसान भी हो सकता है जिससे कई बीमारिया हो जाती है। आवश्यकता के अनुरूप पीने से हमें ज्यादा लाभ मिलेगा।