सभी बहुमूल्य रत्नो में हीरा सबसे अच्छा माना गया है, कोई भी इंसान हो उसे हीरा जरूर पसंद होगा। हर किसी की सोच में यह होता कि वह हीरे से बने गहनों को पहने, लेकिन इसकी क़ीमत ही इतनी ज्यादा होती है कि हर किसी के पास में हीरा यानी डायमंड के गहने प्राप्त करना आसान नहीं होता।
जब कोई माता-पिता अपने बच्चों की तारीफ़ में कह उठते हैं कि मेरा लड़का या लड़की हीरा है हीरा। कहने का मतलब यह हुआ कि सबसे अलग और सबसे अधिक कीमती।

हीरे का सबसे छोटा टुकड़ा भी बहुत महंगा आता है लेकिन क्या आपको दुनिया के सबसे खूबसूरत हीरे के बारे में पता है? दुनिया का सबसे खूबसूरत और दुर्लभ हीरा पर्पल-पिंक है, जिसे सकूरा डायमंड के नाम से भी जाना जाता है। हाल ही में इस हीरे को नीलाम किया गया है। इस साल नीलामी का आयोजन क्रिस्टीज ज्वेलरी डिपार्टमेंट के द्वारा किया गया, जिसमें द सकूरा का वजन 15.81 कैरेट निकला। जो पर्पल-पिंक हीरों में सबसे अधिक है।
Christie’s Jewellery Department के विकी सेक ने बताया कि पर्पल-पिंक हीरे की नीलामी ऐतिहासिक है। 29.3 मिलियन डॉलर यानी करीब 218 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ ये हीरा अब तक का सबसे महंगा पर्पल-पिंक हीरा बन गया है। इस हीरे को प्लैटिनम और सोने की अंगूठी में फिट करके नीलाम किया गया है।

नीलामी के दौरान ये हीरा आकर्षण का केंद्र बना हुआ था और हर किसी को अपनी और आकर्षित कर रहा था। बता दें कि गुलाबी हीरे में आम तौर पर ‘बहुत अधिक दाने’ होते हैं, जिससे यह रत्न “बहुत दुर्लभ” बन जाता है। इसके पहले बीते वर्ष 14.8 कैरेट के पर्पल-पिंक हीरा ‘द स्पिरिट ऑफ रोज’ की नीलामी 196 करोड़ रुपये में हुई थी। हालांकि, “द सकूरा” हीरे के वजन और नीलामी की कीमत ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। द सकूरा को एक एशियाई ग्राहक ने खरीदा है।