KBC सीजन 14 के रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ कर दिए गए हैं। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने 9 अप्रैल 2022 को रजिस्ट्रेशन के लिए पहला सवाल पूछा। केबीसी उम्मीदवारों को शो के लिए खुद को पंजीकृत करने के लिए इस सवाल का जवाब देना होगा। केबीसी का चयन SonyLiv ऐप के माध्यम से किया जाएगा। पिछले साल की तरह इस बार भी चयन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। निर्माताओं ने पहले शो के पंजीकरण की तारीख की घोषणा करते हुए एक प्रोमो जारी किया।

KBC- 14 का पहला प्रश्न पूछा गया
केबीसी 14 रजिस्ट्रेशन के लिए पहला प्रश्न शनिवार 9 अप्रैल को रात 9 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित किया गया जिसमे शो के लिए खुद को रजिस्ट्रेशन करने के लिए इच्छुक केबीसी प्रतिभागियों को पहला सवाल यह है-
नव नामित वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन किस शहर में सेवा प्रदान करता है?
विकल्प था- ग्वालियर, झांसी, इंदौर और इटारसी हैं।
सही उत्तर है- झांसी
KBC के लिए कैसे होगा रजिस्ट्रेशन
प्रतिभागी को अपना रजिस्ट्रेशन करने के लिए, एसएमएस या SonyLiv ऐप के माध्यम से इन सवालों के सही जवाब देने होंगे। आप SonyLiv ऐप को SonyLiv की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप Google Play Store या Apple स्टोर पर भी उपलब्ध है।
SonyLiv ऐप द्वारा रजिस्ट्रेशन
- सोनीलिव ऐप ओपन करे
- KBC लिंक पर क्लिक करना है।
- पंजीकरण प्रश्न का उत्तर दें।
- फॉर्म में अपना विवरण दे।
- सबमिट करे।
SMS से कैसे होगा रजिस्ट्रेशन
एसएमएस का शुल्क लगेगा।
प्रक्रिया को पूरा करें।
कुछ सर्किलों में एयरटेल, बीएसएनएल, आईडिया, जियो और वोडाफोन के सब्सक्राइबर
अपने पंजीकरण प्रश्न का उत्तर एसएमएस के माध्यम से 509093 पर भेज सकते हैं।
एसएमएस प्रारूप: केबीसी, विकल्प ए, बी, सी या डी, आयु, लिंग है।