Worst combinationTea: जब किसी भी दो पदार्थ को मिलाकर एक नया कॉन्बिनेशन बनाया जाता है तो उसका स्वाद बहुत ही ज्यादा निखर जाता है और वह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है।
इसीलिए आपने देखा होगा कि अक्सर लोगों को दो चीजों का कॉन्बिनेशन बनाकर उसे खाने में ज्यादा मजा आता है और वही अगर चाय की बात करें तो चाय को लोग अन्य-अन्य चीजों के साथ कंबाइन करके पीना पसंद करते हैं।
वहीं कुछ लोगों को चाय में गुड़ मिलाकर पीने की आदत होती है लेकिन आपको यह बात जानकर हैरानी होगी की गुण को चाय के साथ मिलाकर खाना हानिकारक साबित हो सकता है।

इसलिए यदि आप गुड और चाय का रोजाना सेवन करते हैं तो आपको अभी से ही चाय एवं गुण का सेवन करना छोड़ देना चाहिए वरना आपको हानिकारक नुकसान देखने को मिल सकते हैं और इस विषय में अधिक जानकारी के लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ सकते हैं जिसकी मदद से आप चाय गुड़ को साथ में पीने के नुकसान के बारे में जान पाएंगे।
आपने यह तो सुना ही होगा कि चीनी से बेहतर गुड होता है इसीलिए गुड का सेवन लोग ज्यादा करते हैं और वही लोगों में बढ़ती जागरूकता के चलते गुड़ का सेवन किया जाता है लेकिन गुड को गलत चीज के साथ कंबाइन करके खाने से यह शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है यदि आप गुड के साथ चाय पीते हैं तो यह आपके शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

चीनी एवं चाय का कॉन्बिनेशन बेस्ट कॉन्बिनेशन है अगर वही आप गुड और चाय का कॉन्बिनेशन करके पीते हैं तो इसे आयुर्वेद में बेकार कॉन्बिनेशन माना जाता है। इसलिए आपको ऐसा नहीं करना चाहिए।
गुड़ वाली चाय के नुकसान

आयुर्वेद के अनुसार गुड को औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। वहीं जब आप दूध एवं गुड को साथ में मिलाकर पीते हैं तो यह आपके शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है क्योंकि गुड़ और दूध दोनों अलग-अलग तासीर के होते हैं जिसके चलते यह आपके शरीर में अपच, गैस, एसिडिटी जैसी समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं जिससे आपके शरीर को भारी नुकसान हो सकते हैं।
चाय में गुड़ की जगह मिश्री का करें इस्तेमाल
यदि आप दूध वाली चाय में चीनी की जगह गुड़ मिलाकर पीते थे तो आप गुड़ की जगह मिश्री का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि मिस्त्री एवं दूध दोनों ही ठंडी तासीर के होते हैं जिसके चलते आप के शरीर को कोई भी नुकसान नहीं होता है
इस आर्टिकल में यह बताया गया है कि आपको दूध के साथ गुड़ का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो आप इस साइट के अन्य आर्टिकल भी चेक कर सकते हैं।
वही इस आर्टिकल के द्वारा बताई गई है जानकारी केवल सामान्य जानकारी के लिए है यदि आप इस आर्टिकल में सुझाए गए कोई भी टिप्स और सलाह का पालन करना चाहते हैं तो इससे पहले आपको विशेषज्ञ की सलाह ले लेनी चाहिए।