भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए एक नयी योजना की घोषणा की है जिसके अनुसार अगर यात्रियों के पास पैसे नहीं है और उन्हें ट्रेन का सफर करना है तब भी उन्हें टिकट मिल जाएगी। भारतीय रेलवे ने जारी किया है-

BNPL सुविधा बाय नाऊ पे लेटर
BNPL के अनुसार आप टिकट तो ले ही सकते है साथ में इसमें से खरीददारी भी की जा सकती है। और इससे आपको फ्री में टिकट मिल जाएगी।
भारत में लोग BNPL सुविधा को जानकर उसकी तरफ तेजी से आकर्षित हो रहे है। 2026 तक आते आते ‘बाय नाउ पे लेटर’ की बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है। इसका बाजार अभी तो 3-3.5 अरब डॉलर है। 2026 तक इसका बाजार 45-50 अरब डॉलर तक पहुंच जायेगा।
इस सुविधा के अंतर्गत कंपनियां खरीदारी करने के लिए पैसे देती हैं। ये ऑप्शन उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद हो सकता है, जिनके पास क्रेडिट कार्ड नहीं है, अगर उनको जरुरत की कोई चीज खरीदनी है तो वह इसका इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं।

थोड़े समय के कर्ज की सुविधा
यह एक काम समय के लिए कर्ज देने की सुविधा प्रदान करता है। आपको क्रेडिट कार्ड से सस्ता लोन दिया जायेगा। आपको इसमें अपने कुल पेमेंट अमाउंट की थोड़ी राशि का पेमेंट करना होगा। थोड़े समय के लिए इसमें से कोई चार्ज नहीं लगाया जायेगा, लेकिन एक निर्धारित डेट के बाद से आपको इसमें ब्याज देना अनिवार्य होगा।
15-20 दिनों में करनी होगी पेमेंट
टिकट बुकिंग या फिर कोई भी सामान की खरीदारी की तारीख से अगले 14 से 20 दिनों में पेमेंट करना आवश्यक हैं, लेकिन अगर समय से पेमेंट नहीं होती तो आपको 24% तक ब्याज देना पड़ सकता है।