IBPS Clerk 2022 भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी गई है जिसके अंतर्गत 6035 पदों पर भर्ती होंगी। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होगी जो कि 21 जुलाई तक चलेगी।
जो लोग IBPS Clerk XII भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं वह इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारियां जैसे आयु सीमा, लास्ट डेट, सिलेबस, टाइम टेबल, शैक्षणिक योग्यता इत्यादि की जानकारी नीचे चेक कर सकते हैं।
इस भर्ती से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए आप इस भर्ती का नोटिफिकेशन भी चेक कर सकते हैं आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के ऑफिशियल नोटिफिकेशन की लिंक नीचे दी हुई है
IBPS Clerk अधिसूचना 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां
शीर्षक | विवरण |
IBPS Clerk 2022 पंजीकरण शुरू | 1 जुलाई 2022 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 21 जुलाई 2022 |
प्री परीक्षा प्रशिक्षण के लिए आईबीपीएस क्लर्क प्रवेश पत्र 2022 | अगस्त, 2022 |
आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण | अगस्त, 2022 |
प्रीलिम्स के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करना | अगस्त, 2022 |
ऑनलाइन परीक्षा – प्रारंभिक परीक्षा | सितंबर, 2022 |
आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम | सितंबर/अक्टूबर, 2022 |
आईबीपीएस क्लर्क मेन्स के लिए कॉल लेटर | सितंबर/अक्टूबर, 2022 |
आईबीपीएस क्लर्क मेन्स | अक्टूबर, 2022 |
अंतिम आवंटन | अप्रैल 2023 |
शैक्षणिक योग्यता
IBPS Clerk 2022 में आवेदन के लिए उम्मीदवार को किसी भी विषय में स्नातक यानी ग्रेजुएशन होना चाहिए।
सिलेक्शन प्रक्रिया
IBPS Clerk भर्ती में प्री एवं मेंस परीक्षा में प्राप्त परिणामों के आधार पर छात्रों का सिलेक्शन होगा।
IBPS Clerk भर्ती आवेदन फीस
सामान्य केटेगरी के छात्रों के लिए ₹850 फीस रहेगी जबकि रिजर्व कैटेगरी के छात्रों के लिए यह फीस ₹175 होगी। Application Fees से संबंधित अन्य जानकारियां जैसे की छूट इत्यादि की विस्तृत जानकारी आप नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं नोटिफिकेशन के लिंक नीचे दी हुई है
यह भी देखें – 10वीं एवं 12वीं पास के लिए लेटेस्ट सरकारी नौकरी