रुस्तम-ए-हिन्द (Rustam-a-Hind) के नाम से पहचाने जाने वाले The Great Gama का आज 144वां जन्मदिन है। Google ने भी उनके जन्मदिन के अवसर Doodle बनाकर पूरी दुनिया के साथ उनका जन्मदिन मनाया है।

गामा पहलवान ने अपने जीवन के 52 वर्ष कुश्ती में दे दिए थे, वे एक ऐसे पहलवान थे जिसके सामने उस समय में कोई भी पहलवान नहीं टिक सकता था, वे उस समय के विश्व विजेता रहें हैं, उन्होंने देश व विदेश के महानतम रेसलर्स को बस कुछ चंद मिनटों में ही मात दे डाली थी।
सही मायनो में वे एक महामानव थे, The Great Gama की शक्ति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की उन्होंने एक बार 1200 किलोग्राम के पत्थर को उठा लिया था। इसकी तुलना अगर इस बात से करें कि हम घर पर भरे हुए सिलेंडर जिसका वजन 30 किलोग्राम के लगभग होता है उसे उठाने में कितनी मशक्कत करतें हैं।

लेकिन कई बार लोगों के मन में कौतुहल उठता है की आखिर इतने ताकतवर इंसान की खुराक क्या रही होगी, वे ऐसी कौन सी कसरतें करते थें क्यूंकि आज हम कितनी भी कसरतें कर लें लेकिन सही मायनों में हमें बल की प्राप्ति नहीं होती और हम 20 किलो से 25 किलो वजन उठाने लायक बन पाते हैं और कुछ नहीं होता।
गामा पहलवान की डाइट

उनके रोज के खाने में वे 6 देशी मुर्गे 100 रोटियां, 10 लीटर दूध, आधा किलो घी, तथा बादाम का रगड़ा, व 3 बाल्टी भरके मौसमी फल प्रतिदिन खाते थे, इतनी डाइट अगर हम किसी अलग आहार प्रकति वाले जानवर को भी खिलाएं तो इसमें एक हाथी का भी पेट भर जायेगा तथा माँसाहारी भोजन को वह भी छोड़ देगा जो की एक तेंदुआ- चीता जैसे जानवर का पेट भर सकता है।
Gama Pahalwan Workout Training Routine
गामा पहलवान रोजाना 10 घंटे की कड़ी ट्रेनिंग करते थे, वे प्रतिदिन 5 हजार Squats 3000 हिन्दू पुशअप उसके बाद 40 पहलवानों के साथ कुश्ती करते थे, सुबह प्रतिदिन पहाड़ों में दौड़ लगाया करते थे। इसके बावजूद वे कई बार एक विशेष प्रकार का पत्थर का उपकरण जिसका वजन 100 किलो था अपनी गर्दन में डालकर 30 मिनट दंड बैठक करते थे।
Gama Pahalwan Body Structure/ Gama Pehalwan Hight/ weight, chest/Bicepes/Waist/ Thigh Size

गामा पहलवान का Body Structure की बात करे तो-
- डोले 22 इंच
- छाती का साइज 56 इंच
- कमर 34 इंच
- जांघ का साइज 30 इंच
- हाइट 5 फुट 8 इंच
- उनका वजन 110 किलोग्राम
Rustam-a-Hind कहलाने वाले पहलवान The Great Gama जी अपने समय के सबसे ताकतवर पहलवान थे, उनके आगे अच्छे अच्छे पहलवान कुश्ती में चारो खाने चित्त हो जाते थे।