कोई भी इंसान भीख मांग रहा है इसका मतलब है की कोई न कोई मज़बूरी जरूर रही होगी। पर आज के ज़माने में भीख मांगना एक व्यापार हो गया है। जिसको काम नहीं करना वो यही काम करना शुरू कर देता है।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से ऐसी घटना सामने निकल कर आई है जिसने न केवल लोगों की भावनाओं बल्कि उनकी आस्था पर भी चोट पहुंचाई है। सहारनपुर में एक मुस्लिम महिला हिंदू बन भगवा वस्त्र पहनकर भीख मांग रही थी जिसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया। आश्चर्य की बात यह है कि उसे गायत्री मंत्र का उच्चारण करने के लिए कहा गया तो उसने तुरंत मना कर दिया।

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान गांव में भगवा वस्त्र धारण कर एक महिला पीतल का कमंडल लिए घरों के दरवाजों पर जाकर भिक्षा मांग रही थी। तभी वहां से गुजर रहे बजरंग दल के लोगों को उसके रवैए के चलते शक हुआ। थोड़ी देर पूछताछ करने के बाद जब महिला से गायत्री मंत्र समेत दूसरे मंत्रों का उच्चारण करने के लिए कहा गया तो उसने किसी भी मंत्र का उच्चारण करने से इनकार कर दिया।
बजरंग दल के कार्यकर्ता हैरान रह गए और उन्होंने महिला से उसका आधार कार्ड मंगा। जब आधार कार्ड देखा गया तब पता चला कि महिला हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम है।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने महिला को कमंडल, गले में पड़ी माला आदि लेकर चेताया कि आज के बाद फिर से इन भगवा वस्त्रों को धारण कर भिक्षा मांगते दिखाई दी तो सख्त कार्रवाई कराएंगे।
बजरंग दल के नगर संयोजक दिग्विजय शर्मा ने जानकारी दी कि ऐसे कई भिक्षा मांगने वालों की सूचना मिली है कि जो भगवा वस्त्र पहन कर भिक्षा मांगते हैं। ऐसे लोगों को भी पकड़ कर बेनकाब किया जाएगा, पुलिस को भी इस बारे में सूचना दे दी गई है।
मुस्लिम महिला ने अपना हुलिया इस तरह से बना कर रखा कि उसे देख कर कोई भी यकीन नहीं कर सकता कि वह कोई साध्वी नहीं बल्कि एक मुस्लिम महिला है जो साध्वी के कपड़ो में घूम रही है।