Free Scooty Yojana 2022: पहले के समय में लड़कियों को घर से बाहर जाना मना था, लड़कियों को लड़कों से कम समझा जाता था और उन्हें घर के कामकाज में ही लगाए रखते थे। बदलते समय के साथ लड़कियां भी अब लड़कों के साथ साथ आगे बढ़ रही है और हर क्षेत्र में लड़कों से आगे निकलती जा रही है।
लड़कियों को उत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं जारी की जाती है। उनमे से एक Free Scooty Yojna है, जिसमें लड़कियों को फ्री में स्कूटी दी जा रही है।
Free Scooty Yojana का लाभ कौन ले सकता है
बीजेपी सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में फ्री स्कूटी योजना का अच्छे से विवरण दिया था जिसके अंतर्गत ग्रेजुएशन तथा पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली लड़कियों को फ्री में स्कूटी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Free Scooty Yojna को हरी झंडी दे दी है। योजना का लाभ सरकारी विश्वविद्यालय, निजी विश्वविद्यालय सहित कॉलेजों की छात्रा भी ले सकती है।

फ्री स्कूटी योजना के लिए Document क्या लगेंगे?
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता
- शिक्षा प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- आवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
आवेदन करने वाली छात्रा के परिवार की आय ढाई लाख से ज्यादा नहीं होना।
धनराशि सीधे छात्राओं के बैंक अकाउंट में जमा की जाएगी।
Free Scooty Yojana Eligibility
- छात्रा कोई भी कॉलेज या विश्व विद्यालय की विद्यार्थी हो।
- 10वीं और 12वीं में 75% अंक प्राप्त किया हो
- छात्रा का बैंक अकाउंट आधार एवं मोबाइल नंबर से लिंक होना जरुरी है।
- आवेदन ऑनलाइन माध्यम से होंगे।
- अन्य किसी योजना का लाभ प्राप्त न हुआ हो।