FMGE 2022 Result फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम (FMGE) 2022 का रिजल्ट 2 जुलाई को घोषित कर दिया गया है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर FMGE 2022 Result चेक कर सकते है।

वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने ने 4 जून को FMGE 2022 परीक्षा दी थी। वे अपना रिजल्ट natboard.edu.in में देख सकते हैं। भारतीय और विदेशी डॉक्टरों को भारत में मेडिकल प्रैक्टिस या पढ़ाई करने के लिए भारतीय चिकित्सा परिषद (MCI) या राज्य चिकित्सा परिषद (SMC) से अस्थायी या स्थायी रजिस्ट्रेशन हासिल करने के लिए FMGE का आयोजन साल में दो बार किया जाता है।
FMGE 2022 रिजल्ट 2 जून को जारी कर दिया गया है, लेकिन FMGE परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 7 जुलाई के बाद ही उन्हें प्राप्त हो सकेंगे। जिन उम्मीदवारों का फेस आईडी का वेरिफिकेशन चल रहा होगा, उनके रिजल्ट को रोका गया है।
इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों के मामले अदालतो में लंबित हैं उनके रिजल्ट को भी रोका गया है। एक ऑफिशियल बयान आया है की, ‘FMGE जून 2022 सेशन के पास सर्टिफिकेट को उम्मीदवारों को दिए जाने के कार्यक्रम की जानकारी एवं अन्य सूचना नोटिफिकेशन के जरिए दे दी जाएगी।
कैसे देखे अपना रिजल्ट ऑनलाइन ?
- FMGE 2022 Result देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in में जाएं।
- FMGE Result लिंक पर क्लिक करना होगा।
- आपका Result स्क्रीन पर PDF फॉर्मेट में देख सकते है।
- अपना रोल नंबर, मार्क्स, क्वालिफाइंग स्टेटस (PASS/FAIL) देख सकते है।
- Result डाउनलोड कर सकते है।
FMGE परीक्षा में Single पेपर होता है, इसमें 300 MCQ सवाल होते है। परीक्षा English लेंग्वेज में करायी जाती है, जो दो हिस्सों में बंटा हुआ होता है। ये एग्जाम एक ही दिन में ले लिए जाते हैं, गलत जवाब देने पर कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होती है।