आज कल सब्जियों के दाम आसमान छू रहे है। यही मौका है जब किसान स्मार्ट तरीके से खेती करके बहुत सारा मुनाफा कमा सकते है। अब बहुत सारे किसान खेती की पुरानी पद्धतियों को छोड़कर नए-नए तरीकों को अपनाने लगे हैं।

अनोखे तरीके से की जाने वाली खेती के जरिए न केवल वह ज्यादा पैसे कमा रहे हैं बल्कि इसमें मेहनत और लागत भी आधी ही लगती है। भोपाल के एक ऐसे ही किसान अभी चर्चा में हैं जो सामान्य भिंडी के जगह लाल भिंडी उगा रहे हैं। और लाखो रूपए कमा रहे है।
मिश्रीलाल लाल राजपूत ने कुछ समय पहले ही अपने बगीचे में लाल भिंडी उगाना शुरू किया था और अब देश भर की अलग-अलग जगहों से लोग उनसे इस भिंडी की खेती करने के बारे में जानकारी ले रहे हैं।

मिश्रीलाल बताते हैं कि लाल भिंडी सामान्य भिंडी से 5 से 7 गुना ज्यादा दाम में बिकती है और खाने में भी अधिक पौष्टिक है। मॉल में इसका दाम 250 से 500 ग्राम के लिए ही 300-400 तक चुकाना पड़ता है।
कुछ समय पहले मिश्रीलाल लाल राजपूत बनारस के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ वेजिटेबल रिसर्च सेंटर में गए थे, जहां से उनको लाल भिंडी से जुड़ी जानकारी मिली थी तभी उन्होंने इसको अपने बगीचे में उगाने का फैसला कर लिया था।

भोपाल के पास खजूरी कलां में रहने वाले मिश्रीलाल बताते हैं कि उन्होंने 1 किलो लाल भिंडी के बीज खरीदे थे जिसकी कीमत उन्हें 24 हजार रूपए पड़ी थी। इन बीजों को लाकर जुलाई में उन्होंने रोपा था और अब उसमें भिंडी आने लगी है।
फसल के पकते ही काफी लोग इसे देखने आ रहे हैं और आसपास के इलाके में इसकी खूब चर्चा है, आसपास के किसान भी अब इस भिंडी को लगाने के बारे में विचार कर रहे हैं।

किसानो को मिलने वाला लाभ
- लाल भिंडी किसी तरह से कीड़ों से प्रभावित नहीं होती।
- बहुत ज्यादा मुनाफा मिलता है।
- एंथोसाइनिन नाम का खास तत्व पाया जाता है।
- गर्भवती महिला सहित बच्चों के मानसिक विकास और त्वचा के लिए बेहद उपयोगी।
- किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकता है।