फेमस यूट्यूबर जोनाथन मा ने अपने Youtube अकाउंट से 42 सेकेंड के अंदर अंदर 1.75 करोड़ रूपये की कमाई की। Jonathan Tech नाम से उन्होंने अपना अकाउंट बना रखा है, जो काफी फेमस है। इस यूट्यूबर ने अपना NFT कलेक्शन जारी किया, उन्होंने NFT कलेक्शन के लिए डिस्कोर्ड सर्वर बनाया। यह ऐसा सर्वर होता है जिसे एक जैसे सर्वर वाले लोग ही देख सकेंगे।

You Tuber के बारे में
जोनाथन मा अपने चैनल पर टेक्नोलॉजी, क्रिप्टो और प्रोग्रामिंग से संबंधित वीडियो को बना के पोस्ट करते है। वर्तमान में इनके 16 लाख सब्सक्राइबर हैं। गौरतलब है कि जोनाथन फुल टाइम यूट्यूबर बनने से पहले फेसबुक और गूगल सरीखे कम्पनी में नौकरी भी कर चुके है, उनका कहना है कि मेरा एकमात्र उद्देश फिल्ममेकर बनना है।
यही कारण था की उन्होंने अपनी NFT जारी की। कई लोगों की तरह जोनाथन की रुचि भी क्रिप्टो करंसी में है, DappRadar के मुताबिक पिछले साल 18 हजार करोड़ से ज्यादा की NFT की बिक्री हुई है। इसी बीच उनके मन में यह विचार आया कि क्यों न वह अपने कलेक्शन को लॉन्च कर दे। ताकि उनके प्रशंसक और सब्सक्राइबर NFT को खरीदें।
जोनाथन मा ने अपना कलेक्शन इसी महीने लॉन्च किया। जिससे उन्हें 1.75 करोड़ रूपये की कमाई हुई। सबसे बड़ी बात ये है कि जोनाथन ने ये कमाई केवल 42 सेकेंड के अंदर में कर ली।