इलेक्ट्रिक वाहन हर सेगमेंट में लोकप्रियता हासिल करते जा रहे है, चाहे वह दो, तीन या चार पहिया वाहन हों। अब भारत में 2023 तक 20 से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च किए जाने वाले है। यहा सभी बजट से लेकर लक्ज़री कार रहेगी।

सभी कंपनी लॉन्च के लिए तैयार है जिसमे बड़ी लक्जरी कार बनाने वाली कंपनी में मर्सिडीज, सित्रों, FORD, SCODA, VOLVO , BMW और ऑडी भी अपनी ईवी लॉन्च करने जा रही है। जिनकी कीमत 50 लाख से पौने दो करोड़ के बीच होगी। कुल मिला कर हर सेगमेंट में अब इलेक्ट्रिक वाहन छा जाने को तैयार हैं।
TATA Motors

नेक्सान EV और टेगोर EV के साथ पैसेंजर गाड़ियों के सेगमेंट में टॉप पर है, टाटा मोटर्स। सबसे सफल ईवी निर्माता है TATA Motors है। जिसका मुख्य कारण अपने EV को टारगेट करके रखना है। टाटा मोटर्स ने वर्तमान में 3 ईवी लॉन्च की योजना बनाई है – टियागो ईवी, सिएरा और अल्ट्रोज़। जिनकी डिमांड अभी से आने लगी है।
अल्ट्रोज़ ईवी और सिएरा की कीमत 14-15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) पर, जबकि टियागो ईवी की कीमत 5.5-6.5 लाख रुपये Ex-showroom हो सकती है।
Mahindra

महिंद्रा की ईवी योजना EXUV 300 को लॉन्च करने की बनी हुई है, जो सीधे टाटा नेक्सान ईवी से प्रतिस्पर्धा करेगी। ईएक्सयूवी 300 को अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा और यह 4.2-मीटर से थोड़ी लंबी होगी। ईएक्सयूवी 300 की कीमत 15 लाख रुपये होगी।
Hyundai

कोना EV के साथ लगभग 300 किमी की सिंगल चार्ज रेंज के साथ ईवी लॉन्च करने वाली पहली कंपनी थी। 25 लाख रुपये एक्स-शोरूम की कीमत के साथ एक नए रूप में कोना ईवी को रिलॉन्च करने की योजना है। दूसरा लॉन्च आयोनिक 5 ईवी है, जो हाल ही में लॉन्च किए गए किया ईवी 6 वाले प्लेटफॉर्म पर ही आधारित है।
हुंडई ने इसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखने की योजना बनाई है।