सस्टेनेबल ड्राइव फॉर ए सस्टेनेबल इंडिया पहल के अंतर्गत बिल्ड योर ड्रीम्स (BYD) कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहन ने 6 दिन में 2203 किलोमीटर की दूरी तय करने का रिकॉर्ड बना डाला। कार द्वारा मुबंई से दिल्ली तक सफर किया गया, इलेक्ट्रिक कार द्वारा तय की गई अब तक की सबसे लंबी दूरी बताई जा रही। कंपनी ने E6 MPV कार को पिछले साल नवंबर में भारत में किया लॉन्च।
ट्रैवेलिंग करते समय BYD e6 कार नेशनल पार्क के आसपास के ECO Sensitive इलाकों से होकर गुजरी थी। BYD e6 अपने पार्टनर्स के साथ पूरे भारत में 47,957,202 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुकी है, जो मुंबई से दिल्ली की 10,883 राउंड ट्रिप के बराबर है। वर्तमान में e6 ने 413 KG कम कार्बन इमिशन किया। इलेक्ट्रिक वाहन द्वारा एक नया कीर्तिमान बना है। प्रदूषण के प्रति जागरूक करने का कार्य कार BYD e6 कर रही है।

वॉल्यूमेट्रिक एनर्जी डेन्सिटी क्या है ?
कंपनी की पहली प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV BYD e6 है और भारत में कंपनी की ब्लेड बैटरी तकनीक को अपनाने वाली यह पहली मॉडल है। साल 2020 में यह बैटरी टेक्नोलॉजी सामने आयी, जो अधिक रेंज, ज्यादा सेफ्टी और ज्यादा दिन तक चलने का दावा पेश करती है। लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) तकनीक का उपयोग करके ही वॉल्यूमेट्रिक एनर्जी डेन्सिटी में 50 फीसदी सुधार हुआ था। जो बैटरियों के थर्मल रनअवे को टेस्ट करने का एक बेहतरीन तरीका है।
सिंगल चार्ज से कितना चलेगी BYD e6

WLTP रेटिंग के अनुसार यह शहर में सिंगल चार्ज पर 520 किलोमीटर की रेंज पे चलती है। यह MPV 70kWh इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा संचालित होती है, जो 180 NM का पीक टॉर्क दे सकता है, इलेक्ट्रिक MPV की टॉप स्पीड 130 किमी प्रति घंटा है। MPV e6 को AC और DC दोनों से फास्ट चार्जिंग किया जा सकता है।
MPV e6 कीमत ये होगी
देश में सबसे बड़ी स्पेस कैपेसिटी कार, BYD e6 को की एक्स-शोरूम कीमत 29.15 लाख रुपए है।