Retired Principals Vice Principals as NIOS In-Charge दिल्ली सरकार द्वारा जानकारी दी गयी है कि दिल्ली का शिक्षा विभाग नेशनल स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (NIOS) के स्टडी सेंटर के इंचार्ज के तौर पर सरकारी स्कूलों से होने वाले रिटायर्ड प्रिंसिपल और वाइस-प्रिंसिपल की भर्ती करेगा।

दिल्ली सरकार के स्कूलों, केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के स्कूलों से रिटायर होने वाले प्रिंसिपल एवं वाइस-प्रिंसिपल कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर नियुक्ति के पात्र होंगे।
शिक्षा निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुबंध के आधार पर नियुक्त किए गए कोऑर्डिनेटर्स NIOS प्रोजेक्ट के सभी कामों की जिम्मेदारी लेंगे, जिनमें स्टडी सेंटर की सुरक्षा भी सुनिश्चित करना होगा और अनुशासन रखना बहुत ही जरुरी है।
उन्होंने कहा कि क्लासेज संचालित करने के लिए एक केंद्रीयकृत समयसारणी बनाने की पूरी जिम्मेदारी उनकी ही रहेगी। साथ में उनकी जिम्मेदारी गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करना, अध्ययन सामग्री वितरित करना, अभिभावकों के साथ संपर्क में रहना और उनकी काउंसलिंग करना भी रहेगी।

समय समय पर सर्विस को बढ़ाया जायेगा
कोऑर्डिनेटर्स की नियुक्ति अप्रैल 2023 तक के लिए होगी, सरकारी स्कूलों के प्रमुखों के लिए नियमित सामान्य कार्य घंटों से एक घंटा ज्यादा काम करना होगा। संतोषजनक प्रदर्शन और जरूरत के हिसाब से उन्हें सेवा विस्तार दिया जा सकता है।
इस काम में लगे कोऑर्डिनेटर्स को NIOS परीक्षा में कम से कम 70% पास का बेंचमार्क प्राप्त करना जरुरी है। आमतौर पर देखा जाता है कि NIOS का रिजल्ट देश के अन्य बोर्ड्स की तुलना में अच्छा नहीं आता है।
कोऑर्डिनेटर्स के पास किसी भी तरह के वित्त संबंधी अधिकार नहीं होंगे, नियुक्ति के लिए केवल उन्हीं उम्मीदवारों को सलेक्ट किया जायेगा जो पद के लिए योग्य हैं। उन्हें एक साल के कैलेंडर ईयर में आठ दिनों तक की छुट्टी भी दी जाएगी। ये सब दिल्ली सरकार इसीलिए कर रही जिससे NIOS का रिजल्ट सुधारने में सफलता प्राप्त हो सके।